Amazing and interesting facts about Philippines in hindi

फिलीपींस की सुंदरता को देखते हुए इसे पूर्व का मोती कहते हैं। इस देश में 170 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं साथ ही यह देश मुख्य तीन बड़े द्वीपों में बंटा हुआ है। तो चलिए जानते हैं Amazing and interesting facts about Philippines in hindi।

Amazing and interesting facts about Philippines in hindi

Amazing facts about Philippines in hindi

1. फिलीपींस प्राकृतिक सुंदरता होने के कारण इस पर्व का मोती कहते हैं। 

2. फिलिपींस के पास 7641 द्वीप है लेकिन उनमें से केवल 2000 पर ही उनकी जनसंख्या रहती है।

3. फिलीपींस तीन बड़े रूपों में बंटा है जिसमें लुज़ोन, विसायस और मिंडानाओ शामिल है। 

4. फिलीपाइन देश दुनिया के सबसे लंबे समुद्र तटों में से एक हैं।

5. फिलीपींस में 100 से अधिक अलग-अलग जनजातियां रहती है जिनकी परंपरा और भाषा भी अलग-अलग है।

6. फिलिपींस के आधिकारिक भाषाएं फिलिपिनो और अंग्रेजी हैं। लेकिन इस देश में 170 से भी अधिक भाषाएं बोली जाती हैं।

7. फिलीपींस पर स्पेन ने तकरीबन 333 साल तक शासन किया है।

8. फिलीपींस एशिया का एक लोता ईसाई जनसंख्या वाला देश है। इनकी आबादी 80% से भी अधिक है।

9. फिलिपींस में भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट आए दिन होते रहते हैं क्योंकि यह देश रिंग ऑफ फायर के क्षेत्र में आता है।

10. फिलिपींस के बोहोल द्वीप पर दुनिया की सबसे छोटे प्रजाति के बंदर पाए जाते हैं।

interesting facts about Philippines in hindi

दुनिया का सबसे बड़ा ईगल फिलिपींस में पाया जाता है।

फिलीपींस में बास्केटबॉल सबसे लोकप्रियखेल है।

फिलिपींस के लोग सितंबर से लेकर जनवरी तक क्रिसमस के जश्न मनाते हैं। इसलिए इस देश को सबसे ज्यादा क्रिसमस मनाने वाला देश कहते हैं।

फिलीपींस का 52% हिस्सा जंगलों से भरा हुआ है जहां पर जाने के लिए ना सड़के है ना कोई सुविधा है।

1986 की EDSA People Power Revolution ने बिना खून बहाए तानाशाह फर्डिनेंड मार्कोस को सत्ता से हटा दिया था।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने फिलिपींस पर कब्जा किया था।

फिलीपींस दुनिया के सबसे बड़े केले निर्यात करने वाले देशों में से एक है।

फिलीपींस कितने द्वीपों का देश है?

उत्तर: फिलीपींस में कुल 7,641 द्वीप हैं, जिनमें से लगभग 2,000 द्वीपों पर ही लोग रहते हैं।

फिलीपींस की आधिकारिक भाषा क्या है?

उत्तर: फिलीपींस की दो आधिकारिक भाषाएं हैं – फिलिपिनो (Tagalog) और अंग्रेजी। इसके अलावा, यहां 170 से अधिक स्थानीय भाषाएं बोली जाती हैं।

फिलीपींस में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थान कौन-कौन से हैं?

उत्तर: बोराके बीच – सफेद रेत और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध।
पलावान द्वीप – एल नीडो और कोरन जैसी सुंदर जगहें हैं।
चॉकलेट हिल्स (बोहोल) – गोल आकार के भूरे रंग के पहाड़, जो गर्मियों में “चॉकलेट” जैसे दिखते हैं।
मनीला – ऐतिहासिक स्थलों और आधुनिक जीवन का केंद्र।
सेबू – खूबसूरत द्वीप, गोताखोरी और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध।

फिलीपींस में कौन सा खाना सबसे ज्यादा लोकप्रिय है?

उत्तर:
एडोबो – चिकन या पोर्क को सोया सॉस और सिरके में पकाया जाता है।
सिसिग – मसालेदार पोर्क डिश।
लेचॉन – पूरा भुना हुआ सुअर, जिसे खास मौकों पर बनाया जाता है।
बालुट – उबले हुए बतख भ्रूण वाला स्नैक, जो बहुत चर्चित है।
हेलो-हेलो – एक ठंडी मिठाई, जिसमें बर्फ, दूध, फल और आइसक्रीम डाली जाती है।

फिलीपींस में सबसे लोकप्रिय त्योहार कौन से हैं?

उत्तर:
सिनुलोग फेस्टिवल (सेबू) – जनवरी में मनाया जाने वाला एक रंगीन और सांस्कृतिक त्योहार।
पनागबेंगा फेस्टिवल (बागुइओ) – फूलों की परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध।
मोरीओन्स फेस्टिवल – ईस्टर के दौरान मनाया जाता है।
मास्कारा फेस्टिवल (बाकोलोद) – “स्माइलिंग फेस्टिवल” के नाम से भी जाना जाता है।
क्रिसमस फेस्टिवल – फिलीपींस में क्रिसमस दुनिया में सबसे लंबा (सितंबर से जनवरी तक) मनाया जाता है।

Leave a Comment